सेवाओं का क्षेत्र
संकायों का प्रेषण | संकाय और विशेषज्ञों का प्रेषण | | छापें | |
|
.........भारत को विश्व के मानचित्र पर रखना
आज की स्थिति में भारत को विशेष रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्रों में प्रशिक्षित जनशक्ति का सबसे विशाल भंडार माना जाता है और वह विकसित तथा विकासशील - दोनों तरह के देशों की मानव पूंजी जरूरतों को पूरा करने का एक प्रमुख साधन है। 500 प्रतिष्ठित कंपनियों में से 200 से अधिक कंपनियां नियमित रूप से भारतीय परिसरों से भर्ती कर रही हैं। आज की तारीख में अधिकांश एशियाई, अफ्रीकी और पश्चिमी देशो में भारतीय अध्यापकों, संकाय और व्यावसायिकों की भारी मांग है। एडसिल ने बोत्सवाना, इथोपिया, ईरान, जोर्डन, कजाकिस्तान, केन्या, मालदीव, मंगोलिया, म्यांमार, मारीशस, ओमान, रवांडा, सउदी अरब, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, टर्की, यूएसए तथा यमन आदि में संप्रेषण परियोजनाएं सफलतापूर्वक कार्यान्वित की है। समयबद्ध तरीके से सही काम के लिए सही व्यक्ति का चुनाव करने की एडसिल की क्षमता ने बार-बार प्राप्त होने वाले आर्डरों की संख्या में वृद्धि तथा सूची में नए ग्राहकों का काफी वृद्धि सुनिश्चित की है। हमारी सेवाओं की श्रेणी में ये शामिल हैं: · विज्ञापन देकर तथा / अथवा चुनिंदा शैक्षणिक संस्थानों/ आंतरिक संसाधन आधार के माध्यम से ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार भावी अभ्यर्थियों की पहचान · ग्राहक के परामर्श से आवेदन - पत्रों की जांच और अभ्यर्थियों की छंटाई · इंटरव्यू आयोजित करना · चयनित अभ्यर्थियों और ग्राहकों के बीच संविदा पर हस्ताक्षर के कार्य को सुविधापूर्ण बनाना · चयनित अभ्यर्थी की यात्रा के लिए व्यवस्था करना ग्राहक · दि टीचिंग सर्विस मैनेजमेंट (टीएसएम) बोत्सवाना सरकार · बोत्सवाना टैलीकाम्यूनिकेशन कार्पोशन, बोत्सवाना · दि अलेमाया एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, इथोपिया सरकार · दि इंडियन सीनियर सेकंडरी स्कूल, तेहरान · आिर्थक नियोजन और विकास मंत्रालय, मारीशस सरकार · औद्योगिक और व्यावसायिक प्रशिक्षण बोर्ड, मारीशस · उलानबातार, मंगोलिया में संयुक्त-भारत मंगोलिया स्कूल · किगाली विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, रवांडा सरकार · शिक्षा मंत्रालय, सिंगापुर गणराज्य · डरबन-वेस्ट विला में विटवाटर्सरैंड विश्वविद्यालय की स्थापना · कुसेली तथा अतिलिम विश्वविद्यालय, टर्की की स्थापना · यांगगो, म्यांमार विश्वविद्यालय-विदेश कार्य मंत्रालय · दि अलहुसैन बिन तलाल यूनिवर्सिटी, जार्डन · शिक्षा विभाग, साउथ कैरोलिना, यूएसए · भारतीय स्कूल सलालाह, ओमान · जोहांसबर्ग विश्वविद्यालय, साउथ अफ्रीका · दोदोमा विश्वविद्यालय, तंजानिया · इथोपियन सिविल सर्विज कालेज, अदिसबाबा, इथोपिया परियोजनाएं |